मोदी की कैबिनेट पर सवाल

0
106

smariti iraniनई दिल्ली। कांग्रेस नेता अजय माकन ने नरेंद्र मोदी की कैबिनेट को लेकर उनपर निशाना साधा है। माकन ने जहां अंडर ग्रैजुएट स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाने पर सवाल उठाए हैं, वहीं रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय जैसे बड़े मंत्रालय एक ही मंत्री अरुण जेटली को सौंपे जाने पर भी हैरानी जताई है।

[adrotate banner="3"]

माकन ने कहा कि पूरे चुनावी अभियान के दौरान आप चीन और पाकिस्तान पर निशाना साधते रहे लेकिन आपके पास एक ऐसा नेता नहीं है जिसे पूर्णकालिक रक्षा मंत्री बनाया जा सके। भला वित्त और रक्षा मंत्रालय साथ-साथ कैसे चल सकते हैं।

माकन ने कहा कि कई विभागों को एक साथ मर्ज करने का प्रशासनिक दृष्टि से कोई मतलब नहीं है। गौरतलब है कि मोदी की कैबिनेट में अरुण जेटली को रक्षा और वित्त मंत्रालय दोनों का प्रभार दिया गया है। वहीं स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया है। माकन ने कहा कि राज्यसभा के रिकॉर्ड के मुताबिक स्मृति ग्रैजुएट भी नहीं हैं लेकिन अब वे देश की शिक्षा व्यवस्था का भार संभालेंगी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]