मॉडल शॉप में मिले अधेड़ की हुई शिनाख्त

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रेलवे रोड पर बंद मॉडल शॉप में अधेड़ के मिले शव की शिनाख्त हो गई है। वह अमृतपुर क्षेत्र का रहने वाला हैं। पांच दिन पूर्व वह बहन के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन न तो वह बहन के घर पहुंचा और न अपने गांव लौटा था।
रेलवे रोड स्थित एक बंद मॉडल शॉप पर बीते दिन अधेड़ का शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने उसको मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी राममोहन अवस्थी परिवार के अन्य लोगों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने शव को देखकर भाई मनमोहन अवस्थी का होना बताया। राममोहन ने बताया कि उसकी बहन गंजडुडवारा में रहती है। 14 जून को भाई मनमोहन अवस्थी बहन के घर जाने के लिए निकला था। वहां पता किया तो भाई वहां नहीं पहुंचा था। इस कारण भाई की खोज कर रहे थे। इस बीच एक नंबर से उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने गाली गलौज कर धमकी दी। राममोहन ने भाई मनमोहन की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।