‘मैया बीमार, राहुल पर चढ़ गया काम काम का भार”

0
100

Sonia Beemarलखनऊ। भाजपा पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी से निपटने के लिए कांग्रेसियों में प्रियंका गांधी ही अब एक मात्र उम्मीद दिख रही हैं। इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर लगी होर्डिग कुछ ऐसा ही संकेत दे रही है। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा फूलपुर संसदीय सीट से प्रियंका वाड्रा को लोकसभा प्रत्याशी प्रस्तावित किए जाने के ठीक दूसरे ही दिन सुभाष चौराहे पर कांग्रेसियों द्वारा लगाई गई होर्डिग से कांग्रेस में नहीं वरन विरोधियों में भी खलबली मच गई है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
होर्डिग में लिखा गया है कि मइया अब रहतीं बीमार, भइया के पास हो गया ज्यादा भार, प्रियंका फूलपुर से बनो उम्मीदवार। यह भी दर्शाने की कोशिश की गई है कि मोदी की आंधी से बचाने के लिए प्रियंका ही एक मात्र विकल्प बची हुई हैं। सुभाष चौराहे पर शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव हसीब अहमद व यूथ कांग्रेस के सदस्य श्रीशचंद दुबे द्वारा लगाई गई होर्डिग ने नई बहस छेड़ दी है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में एक पक्ष ऐसा है जो यह मानता है कि प्रियंका गांधी ही मोदी को जवाब दे सकती हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]