मैनपुरी में मुलायम सिंह बोले- न चलवाता तो सपा से मुसलिमों का भरोसा टूटता हां! कारसेवकों पर मैंने चलवाई थी गोली

0
146

Mulayamमैनपुरी: 2013 में कारसेवकों पर गोली चलवाने के फैसले पर अफसोस जताने के एक साल बाद सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने इस मुद्दे पर अपने तेवर फिर से तल्ख किए। उन्होंने कहा कि 1990 में उन्होंने अयोध्या में गोली चलवाई और 16 जानें भी गईं। उस समय यदि वह ऐसा नहीं करते तो देश के मुसलमानों का सपा से विश्वास टूट जाता। भाजपा उन्हें इस लिए भी हमेशा याद रखेगी कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की खूब पिटाई हुई थी।
मुलायम सिंह यादव गुरुवार को करहल में एक जनसभा में को संबोधित कर रहे थे। सभा में वह कांग्रेस और भाजपा दोनों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केेंद्र में तीसरे मोर्चे की सबसे अधिक सीटें होंगी और इसी की सरकार बनेगी। सपा देश हित में तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर कोई शर्त रखने के पक्ष में नहीं है। नरेंद्र मोदी पर निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जो किया, वह गुजरात तो क्या, किसी प्रदेश की सरकार नहीं कर सकी है। मोदी उनके सवालों का कोई जवाब नहीं दे सके। नाई, कुम्हार, तेली, बिंद, राजभर जैसी 17 छोटी जातियों को सम्मान व अधिकार दिलाने का काम सपा ही कर रही है। मैनपुरी का चुनाव जनता के हवाले करते हुए कहा कि उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना है ऐसे में जिले के लोग उनका चुनाव लड़ेें और जीत के अंतर को भी बढ़ाने का काम करें। सपा सुप्रीमो यहां भी कहा कि भाजपा-कांग्रेस भीतर से मिले हुए हैं।
•2013 में अफसोस और खेद के बाद फिर तेवर किए तल्ख
•करहल में आयोजित जनसभा में नरेंद्र मोदी पर भी निशाना

[adrotate banner="3"]

सौजन्य से उजाला

[adrotate banner="2"]