फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते 14 जुलाई से जिला जेल में निरुद्ध बसपा नेता डॉ० अनुपम दुबे को सुरक्षा कारणों से उन्हें पड़ोसी जनपद मैनपुरी की जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया|
दरअसल बीते दिन पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें जिला जेल में निरुद्ध बसपा नेता को स्तर पर प्रभाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें जनपद से बाहर किसी जेल में स्थानांतरित किए जाने की संस्तुति की थी| जिसके बाद जिलाधिकारी को अंतिम मोहर लगानी थी| लिहाजा एसपी की संस्तुति पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें भी अपनी मोहर लगा दी|
सोमवार लगभग शाम चार बजे बज्र वाहन बसपा नेता को ले जानें के लिए जिला जेल गेट पर पंहुच गया| देर शाम लगभग 8:30 बजे अनुपम दुबे बाहर आये और उन्हें मैनपुरी जिला जेल के लिए रवाना कर दिया गया|
जिला जेल के कारापाल अखिलेश कुमार नें जेएनआई को बताया कि बसपा नेता को जिला जेल मैनपुरी स्थानांतरित किया गया है|
मैनपुरी जिला जेल भेजे गये बसपा नेता अनुपम दुबे
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


