मैडम!करवाचौथ पर पति को हेलमेट करें गिफ्ट

0
131

फर्रुखाबाद:इस बार करवाचौथ पर कुछ महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए ईश्वर से दुआ ही नहीं मांगेंगी बल्कि पति से हेलमेट पहनने का वादा भी लेंगी। यह इस लिये हो रहा है की पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने इस बार सड़क पर निकल एक अनोखा सलाह दी है| उन्होंने महिलाओं से अपील करके कहा है कि वह इस बार करवाचौथ पर अपनी पति की लम्बी उम्र की कामना के साथ हेलमेट गिफ्ट करे|
दरअसल बीती रात एसपी नगर भ्रमण को निकले तो उन्हें जादातर बाइक सबार बिना हैलमेट के ही बाइक चलाते मिले| उन्होंने अधिकतर उन बाइक सबारों को रोंका जो अपनी पत्नी के साथ बिना हेलमेट लगाए हुए ही जा रहे थे| उन्हें सड़क पर रोंककर बाइक चलाने से पूर्व हेलमेट लगाने की सलाह दी और पीछे बैठी उनकी पत्नियों से अनुरोध किया की करवाचौथ के दौरान अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के साथ हेलमेट की सुरक्षा भी उपहार में दें|
इसके साथ एसपी ने नगर के शराब घर आदि भी चेक किये और शराबियों के अधिक मात्रा में सड़क पर घुमने की शिकायत मिलने पर शहर कोतवाल राजेश पाठक व रेलवे रोड चौकी इंचार्ज दया महेश से कड़ी नाराजगी व्यक्त की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]