मेड़ काटने के विवाद में मां को सौतेले बेटे ने मारा फावड़ा

0
128

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): आधुनिकता व पैसा कमाने की होड़ में अब व्यक्ति सामाजिक सभ्यता तो दूर अपने गंभीर रिश्तों की जिम्मेदारियों को भी भूलता सा जा रहा है। बच्चे को जन्म देने वाली मां को ही जब एक पुत्र फावड़े से काट डाले तो फिर बाकी रिश्तों के कोई मायने नहीं रह जाते। ऐसा ही वाकया थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम अलेपुर में घटित हुआ जहां पर एक सौतेले पुत्र ने अपनी ही मां को फावड़ों से काट डाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

अलेपुर निवासी अवनीश ने थाना शमसाबाद में लिखायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि वह अपनी मां मुन्नी देवी के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी उसका सौतेला भाई बाबूराम आया और मेड़ काटने का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगा। जब मां ने गाली गलौज करने से मना किया तो बाबूराम ने फावड़े से मां पर प्रहार कर दिया। फावड़ा लगने से मां मुन्नीदेवी बुरी तरह घायल हो गयी। शमसाबाद थाना पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

[adrotate banner="2"]