मेले में अव्यवस्था देख जिलाधिकारी का पारा चढ़ा

0
100

144_2176फर्रुखाबाद (शमसाबाद): जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मेले का निरिक्षण किया मेले में अव्यवस्थायें देख जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुये व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिये |
जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने आज पुलिस अधीक्षक के साथ ढाईघाट मेंले का निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान महिलाओं के लिये शौचालय नहीं बनाये जाने पर नाराजगी जताते हुये जिला पंचायत अधिकारीयों को तत्काल मेले में शौचालय बनबाने के निर्देश दिये वहीँ भा.कि.यू.नेता रामबहादुर राजपूत ने जिलाधिकारी को बताया कि मेले में न तो राशन बितरण की व्यवस्था की गयी और न ही मार्गों का निर्माण कराया गया | और तो और मेला भी सही जगह पर नहीं लगाया गया पुल पर अवैध बसूली की जा रही है बही लोगों से दो दिन पहले हुयी लाखों की लूट का जिक्र करते हुये पुलिस की गस्त व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाये |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]