मेरी टिकट रामगोपाल की देन: रामेश्वर सिंह

0
113

FARRUKHABAD : सपा की बैठक हो और टिकट कटने कटाने की बात न चले ऐसा हो ही नहीं सकता, फिर चाहे वह सभा शिवपाल की हो या रामगोपाल की। रामेश्वर सिंह ने यह बात स्पष्ट रूप से कही कि उनको जो टिकट मिला है वह प्रो0 रामगोपाल यादव की देन है।rameshwar singh

[adrotate banner="3"]

रामगोपाल यादव के बोलने से पूर्व सपा लोकसभा प्रत्याशी एवं अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव मंच पर बोलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोग नहीं जानते कि रामगोपाल यादव और उनके बीच कितने घनिष्ठ सम्बंध हैं। इन सम्बधों का ही प्रमाण है कि उन्हें लोकसभा का टिकट पूर्व प्रत्याशी से काटकर दिया गया। उन्होंने कहा कि अक्सर सुनने में आता है कि उनकी टिकट कटने की अफवाह लोग उड़ाते हैं। लेकिन अफवाहें गलत हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

यह बात और साफ तब हुई जब मंच पर रामगोपाल यादव ने भ्रामक स्थिति को साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि रामेश्वर सिंह यादव ही सपा के प्रत्याशी रहेंगे। जब टिकट देने का अधिकार उन्हें है तो काटने का भी उन्हीं को है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गलत अफवाह फैलाने वाले पार्टी से बाहर कर दिये जायेंगे। अगर वह नहीं सुधरे तो। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने में सपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सपा अपने दूसरे विधायक खड़े कर लेगी।

[adrotate banner="2"]