मेधावी छात्र-छात्राओं से ही प्रदेश का सम्मान: संदीप सिंह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: प्रदेश की योगी सरकार में बेसिक,उच्च,प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं को मेधावी बनाने के लिए प्रयासरत है| देश व प्रदेश का सम्माण ही मेधावी छात्रों से है| क्योंकि यही देश के उच्च पदों पंहुचकर देश व प्रदेश को सम्मान देंगे|
शहर के ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभाभवन में आयोजित मेधावी छात्र व सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह में पंहुचे राज्य मंत्री ने सरस्वती के चित्र के निकट दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक ने कहा की वह आगामी दिनों में अपने क्षेत्र में मेधावी छात्रों के नाम से सड़क निर्माण करायेंगे| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा की प्रदेश सरकार छात्र हितों के लिये अनेकों योजनाओ को चला रही है| जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है|
कार्यक्रम के आयोजक सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के दस मेधावी छात्र-छात्राओं से जिले के विकास के लिये प्रस्ताव लेंगे| उसे मंजूर कराकर उसी छात्र के नाम से कार्य कराया जायेगा| साथ की छात्र-छात्राओं को आने वाली किसी भी समस्या को जल्द समाप्त करायेगे| मुख्य अतिथि मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं से देश व प्रदेश का सम्मान बढ़ता है| उन्होंने कहा कि जो शिक्षक सेवानिवृत्त हो गये है वह सरकार के कामो से सेवानिवृत हुये है लेकिन उन्हें समाज में अपनी जिम्मेदारी लगातार निभानी है|
मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के हितों के लिये काफी प्रयास कर रही है| स्कूली बच्चो को ड्रेस,किताबे, जूते आदि मुफ्त दिया जा रहा है| उन्होंने कहा कि बेहतरीन शिक्षा लेना हर बच्चे का अपना अधिकार है| उन्होंने सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा की गयी घोषणा की सरहना की|
मंत्री ने मेधावी छात्रों व प्रधानाचार्य व सेवानिवृत्त शिक्षको को सम्मानित किया| जिसमे बीते दिनों हाईस्कूल व इंटरमिडियट की परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त किया उन्हें 10 प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया| जिसमे कायमगंज सीपी विधा निकेतन के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, सरस्वती विधा मन्दिर फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, शिशु मन्दिर श्याम नगर के प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी आदि के नाम शामिल है| वही टॉप 12 विधार्थियों को भी प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया| जिसमे राजेन्द्र नगर आर एस पब्लिक स्कूल की हाई स्कूल की छात्रा श्रेया पुत्री ज्ञानेंद्र प्रकाश , इंटर में मेजर शिव दयाल सिंह इंटर कालेज के छात्र आर्यन पुत्र राजेन्द्र सिंह व सीबीएसई हाई स्कूल में वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के छात्र सेजल गंगवार पुत्र अरविन्द गंगवार व इंटर में वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के प्रणव कपूर पुत्र विमल सिंह सहित 12 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया| शिक्षक नेता संजय तिवारी व भूपेश पाठक ने मंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया| शैक्षिक महासंघ ने निरीक्षण भवन में मंत्री को ज्ञापन भी सौपा|
इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, मिथिलेश अग्रवाल,पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, विमल कटियार, शैलेन्द्र सिंह राठौर, दिलीप भारद्वाज, संजीब गुप्ता, रुपेश गुप्ता,हिमांशु गुप्ता आदि रहे|