मेडिकल स्टोरों में हुई अल्कोहल युक्त औषधियों के दुरूपयोग की जाँच

0
104

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों पर अल्कोहल युक्त औषधियों के दुरूपयोग की जाँच कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिये गये|
औषधि निरीक्षक अशोक कुमार के साथ आबकारी निरीक्षक नीरज तिवारी व संजय कुमार गुप्ता नें कस्बा मोहम्मदाबाद के वैष्णवी मेडिकल स्टोर, नितिन मेडिकल स्टोर, श्री राम मेडिकल स्टोर, सीताराम मेडिकल स्टोर व अनिल मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा अल्कोहल युक्त औषधियों एवं टिंचर के शराब के रूप में दुरुपयोग रोकने हेतु निर्देशित किया।  इसके साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों को मानक के अनुरूप मास्क और सैनिटाइजर के पर्याप्त भंडारण हेतु भी निर्देशित किया गया।
आबकारी निरीक्षक संजय गुप्ता नें बताया कि शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है| जिससे मेडिकल स्टोरों पर जाँच की जा रही है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]