मेडिकल कालेज के छात्रों ने की शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग

0
109

FARRUKHABAD : मेजर एस डी सिंह मेडिकल कालेज के छात्र छात्राओं ने मुख्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ से शुल्क प्रतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

छात्र छात्राओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि वह लोग जीएनएम नर्सिंग कोर्स हेतु मेजर एस डी सिंह मेडिकल कालेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने शुल्क अनुदान हेतु फरवरी माह में आवेदन किया था। लेकिन अक्टूबर गुजर जाने तक खातों में शुल्क अनुदान की राशि ट्रांसफर नहीं की गयी है। उन्हे जल्द से जल्द शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उपलब्ध करायी जाये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिये। इस दौरान स्वेता शर्मा, नरेन्द्र सिंह, साधना यादव, शैलेन्द्री राजपूत, रीना, सुनीता, कुंती आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]