मेजर सुनील के साथ दिल्ली में बड़े नेताओ से मुकेश राजपूत ने साधा सम्पर्क

0
225

डेस्क: फर्रुखाबाद से नवनिर्वाचित सांसद मुकेश राजपूत लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ल्ली में बड़े नेताओ के साथ लगातार सम्पर्क बनाये हुए है| मेजर सुनील के साथ उन्होंने कई बड़े नेताओ से मुलाकात की है| मुकेश राजपूत ने मेजर के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से भी मुलाकात की| उनके साथ जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, महामंत्री विमल कटियार और पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार भी मौजूद रहे|
Mukesh Nitinमुकेश मेजर ने भाजपा के तमाम बड़े नेताओ के साथ मीटिंगों का दौर चलाया जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, कल्याण सिंह के नाम शामिल है। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को पराजित करने के कारण मुकेश राजपूत की राजधानी में मीडिया में भी अहमियत बढ़ गयी है|

[adrotate banner="3"]

Mukesh At Atal bihari houseगुरूवार देर शाम पूर्व निगम पार्षद फर्रुखाबाद निवासी केशव भान के दिल्ली निवास पर साध समाज ने मुकेश राजपूत और मेजर सुनील दत्त दिवेदी के साथ उनकी जीत का जश्न मनाया गया| मुकेश ने दिल्ली के भाजपा के बड़े नेता और सांसद डॉ हर्ह्वर्धन से भी मुलाकात की|

mukesh harshvardhanकेशव भान ने फर्रुखाबाद से नवनिर्वाचित सांसद श्री मुकेश राजपूत एव मेजर सुनील दत्त की दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एव चाँदनी चौक से सांसद डॉ हर्षवर्धन से शिष्टाचार भेंट करवाई। डॉ हर्षवर्धन ने मुकेश राजपूत का बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया दोनों ने एक दूसरे की जीत पर शुभकामनाये दी।

[adrotate banner="2"]