मेजर के आपत्ति करने पर चार चक्रों की मतगणना दोबारा

0
106

फर्रुखाबादः सातनपुर मण्डी स्थित मतगणना केन्द्र पर भाजपा के सदर क्षेत्र से प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह के जीतने पर आपत्ति करने व दोबारा गिनती कराने की बात पर लगभग आधा घंटे तक विजय सिंह की जीत की घोषणा नहीं हो सकी। चार चक्रों की मतगणना का मिलान दोबारा किया गया। तब जाकर विजय सिंह की जीत की घोषणा की गयी।

[adrotate banner="3"]

रिटर्निंग आफिसर ए के लाल ने दोनो पक्षों मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी व विधायक विजय सिंह के बीच चले काफी समय तक के मतगणना के मामले को प्रयास के बाद ठीक कर लिया। कई बार मतगणना पर आपत्ति करते हुए मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने 20, 21, 22, 23 वें चक्र  की दोबारा गिनती करवाने की मांग की। इस पर रिटर्निंग आफीसर ए के लाल ने चारो चक्रों की गणना का दोबारा मिलान कराया। इस समय विजय सिंह के माथे पर पसीना की बूंदें झलकने लगी। लेकिन काफी देर मतभेद के बाद विजय सिंह की 147 वोट से जीत की घोषणा कर दी गयी। तब जाकर विजय सिंह के चेहरे पर मुस्कान नजर आयी।
रिटर्निंग आफीसर ए के लाल ने विजय सिंह को जीत का प्रमाणपत्र दिया व जीत से वे खुशी से गदगद दिखे।

इस दौरान विजय सिंह के इंतजार में गेट पर समर्थकों की भारी भीड़ गेट पर बेसबरी से अपने नये विधायक का इंतजार कर रही थी। गेट पर पहुंचते ही समर्थकों ने विजय सिंह का जोरदार नारों से स्वागत किया।

[adrotate banner="2"]