रैगिंग के पीडि़त छात्र के परिजन जमानत पर रिहा

0
100

फर्रुखाबाद: बीती रात मेजर एस डी सिंह मेडिकल कालेज में हुए बबाल में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को मये असलाहों के गिरफ्तार कर लिया था। जिनको जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

मेजर एस डी सिंह मेडिकल कालेज में रैगिंग व कमरा खाली करने को लेकर हुए विवाद में छात्र शिवम वर्मा के परिजनों के ऊपर अन्य छात्रों को असलाह लगाकर धमकाने का आरोप लगाया गया था। जिसके चलते पुलिस ने शिवम वर्मा के पिता सुनील वर्मा, चाचा दीपक व नीरज वर्मा के अलावा मोहम्मद आरिफ व अवनीश वर्मा को आधा दर्जन से अधिक लाइसेंसी असलहों सहित गिरफ्तार कर लिया था। जिस पर आईपीसी की धारा 452, 504, 506 के तहत थाना मऊदरवाजा में मामला पंजीकृत किया गया। रात में ही सुनील वर्मा की तबियत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद सभी आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।

[adrotate banner="2"]