मेगा लोक अदालत की तैयारी: पराविधिक स्वंय सेवकों को दिया गया प्रशिक्षण

0
139

courtफर्रुखाबाद: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को दीवानी न्यायालय प्रांगण स्थित मनोरंजन कक्ष में पराविधिक स्वंय सेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वंय सेवकों को कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से बताया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
आगामी 12 अप्रैल को राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन होना निश्चित है। इसी संदर्भ में आज प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार मलिक ने कहा कि पराविधिक स्वंय सेवक अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के साथ सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकने वाले वादों की जानकारी होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रवीण कुमार पाण्डेय ने पराविधिक स्वंय सेवकों को कर्तव्य के बारे में बताया। जवाहर सिंह गंगवार, राकेश द्विवेदी, कामता सिंह, स्नेहलता शाक्य ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रनवीर सिंह यादव, मोहम्मद आरिफ खां मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]