हत्या का आरोप लगा मृतका के भाईयों ने ससुरालियों को जमकर पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीते दिन फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता के हत्या कर शव लटका देनें का आरोप लगाते हुए गुरुवार तडके मृतका के भाईयों ने ससुराल के लोगों को जमकर पीट दिया| जिसके बाद पुलिस पंहुची| पुलिस ने जाँच पड़ताल कर दोनों पक्षों को शांत कर दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर निवासी 26 वर्षीय जूली जाटव पत्नी मोनू जाटव ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी|पति मोनू जाटव,सास सोना देवी,ससुर वेद प्रकाश आदि बीते बुधबार को लोहिया अस्पताल लेकर आये|
जंहा बीते बुधबार को भी दोनों पक्षों में तीखी झडप हो गयी थी| लेकिन पुलिस ने मौके पर आकर बीच-बचाव कर दिया था|जिसके बाद रात पर मायके पक्ष के लोग आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे| गुरुवार को सुबह लोहिया अस्पताल के गेट पर मृतका जूली के भाई बबलू आदि ने हत्या का आरोप लगाकर पुन: हंगामा कर दिया| उन्होंने जूली की सास,ससुर के साथ ही जूली में मासूम तीन वर्षीय बेटी प्रियांशी व पांच वर्षीय देव से भी हाथापाई कर दी| घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर आ गया| उन्होंने दोनों पक्षों को अलग किया| मारपीट में जूली की सास के गम्भीर चोट बतायी जा रही है|