मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव

0
116

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जलभराव से शहर के कई वार्ड टॉपू बन गए हैं। गुरुवार को भी रात से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। रिकार्ड बारिश ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।जलभराव ने लोगों का सुकून छीन लिया है। घरों में भरे पानी को लोग पं¨पग सेट व अन्य साधनों से निकाल रहे हैं।
बीते कुछ दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होती है। इससे पहले रात में भी झमाझम बादल बरसे। दिन भर बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। जिले में कई दिनों से हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गरमी से राहत तो मिली, लेकिन अब बारिश से होने वाला जलभराव मुसीबतों का सबब बन रहा है। शहर के तलैया फजल इमाम, आवास विकास सहित कई मुहल्ले में नालियां उफना गई हैं। गलियों में घुटनों तक पानी भरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया । सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों व नौकरी पेशा लोगों को रही है। पानी भर जाने से मरीजों व तीमारदारों को जलभराव के बीच से गुजर कर ही इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। जलभराव से राहगीरों को परेशानी हो रही है। कई बाइक सवार गिर कर चोटिल हो चुके हैं। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]