गणतंत्र दिवस पर मूक बधिर छात्रों ने की सीडीओ से भरपेट भेजन न मिलने की शिकायत, प्रधानाचार्य की लगी क्लास

0
115

sanket schoolफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनवी रोड स्थित संकेत मूक वधिर राजकीय विद्यालय के छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर पहुंचे सीडीओ से प्रधानाचार्य की शिकायत की। जिस पर सीडीओ ने मौके पर ही प्रधानाचार्य की जमकर क्लास लगा दी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन गणतंत्र दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी आई पी पाण्डेय संकेत मूक वधिर राजकीय विद्यालय जेएनवी रोड पहुंचे और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। [bannergarden id=”8″] इसी दौरान विद्यालय के कक्षा 7 के छात्र ओमेन्द्र व कक्षा पांच के छात्र अमित के बीच हुए किसी विवाद पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को पीट दिया। इसके बाद बच्चों ने मुख्य विकास अधिकारी से प्रधानाचार्य गुलाब सिंह की शिकायत कर दी। बच्चों ने खाना ठीक से न देने व विद्यालय में पुताई न कराने आदि की शिकायत सीडीओ से की। जिस पर सीडीओ आग बबूला हो गये और उन्होंने प्रधानाचार्य को आड़े हाथों लिया।

इस सम्बंध में प्रधानाचार्य गुलाब सिंह से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ था।

[adrotate banner="2"]