मुलायम व माया का सभा स्थल पानी पानी , नेताओ की परेशानी बढ़ी

0
92

bsp sabhaफर्रुखाबाद : लोक सभा चुनाव में मतदाताओ को रिझाने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की सभा स्थल पर पानी भर जाने से पार्टी के नेताओ के चेहरे पर चिन्ता की लकीरे साफ नजर आ रही है |शनिवार को मोहम्मदाबाद में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व फर्रुखाबाद में बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा से पूर्व शुक्रवार को हुई झमाझम वर्षा व आंधी से सभास्थल पर पानी भर गया। दोनों पार्टियों के नेता सभास्थल ठीक करने के साथ ही भीड़ जुटाने की रणनीति बनाते रहे।

[adrotate banner="3"]

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मोहम्मदाबाद स्थित बीआर इंटर कालेज के निकट स्थित मैदान में 12 बजे सभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को सभास्थल पर पानी भरने से सपा नेता चिंतित रहे, शाम तक सभास्थल को ठीक करने का प्रयास चलता रहा। अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया ने सभास्थल का जायजा लिया।

बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे क्रिश्चियन कालेज मैदान पर सभा को संबोधित करेंगी। सभास्थल पर पानी भरने से शुक्रवार को काफी देर तक बसपा नेता व्यवस्था करने में लगे रहे। गुरुवार को सभास्थल का मंच टूट

[adrotate banner="2"]