मुलायम बोले, अपराधियों का अड्डा है टीम अन्‍ना

0
119

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने टीम अन्‍ना पर निशाना साधा है। मुलायम ने आरोप लगाया है कि टीम अन्‍ना ‘अपराधियों की जमात’ है। मुलायम ने टीम अन्‍ना के बारे में कहा, ‘असली अपराधियों का अड्डा यह है।’

[adrotate banner="3"]

इस बीच, सांसदों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्‍पणी के मामले में अन्‍ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने आज लिखित जवाब दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि उनके दिल में संसद के प्रति बेहद सम्‍मान है और उन्‍होंने सांसदों के लिए कुछ भी अपमानजनक नहीं कहा है।

केजरीवाल ने कहा, ‘मेरा मानना है कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है। मैं संसद और कुछ सांसदों का सम्‍मान करता हूं। लेकिन संसद में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्‍हें लोग अपने घर बुलाने से भी कतराएं। ऐसे सांसदों ने खुद ही संसद का अपमान किया है।’

[adrotate banner="2"]