मुलायम पर रामगोपाल का सीधा हमला

0
115

ramgopal1123लखनऊ:भाजपा से मिलीभगत के आरोप में समाजवादी पार्टी से बाहर किए गए रामगोपाल यादव ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आज बड़ा हमला बोला। रामगोपाल ने मुलायम सिंह यादव के उस बयान को मूर्खतापूर्ण बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि अमर सिंह ने उन्हें कई बार बचाया है।

[adrotate banner="3"]

रामगोपाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जो कहा वो एक नॉनसेंस स्टेटमेंट है। उनको कहने से पहले सोचना चाहिए था कि वो क्या कहना चाहते हैं? क्या वो ये कहना चाहते हैं कि अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई को मैनेज कर लिया?रामगोपाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव अपने बेटे अखिलेश से ईर्ष्या करने लगे हैं। उन्हें लगता है कि अखिलेश उनसे ज्यादा पापुलर कैसे हो गए? उन्होंने कहा कि अखिलेश के बिना कोई समाजवादी पार्टी नहीं। अखिलेश जब लोगों के बीच निकलेंगे तो उनके सारे विरोधी खत्म हो जाएंगे क्योंकि जंहा अखिलेश वही समाजवादी पार्टी है| वहीं रामगोपाल के बयान से मुलायम सिंह बेहद नाराज बताए जा रहे हैं। मुलायम समर्थकों में भी इसे लेकर गुस्सा है।

बता दें कि सपा को नुकसान पहुंचाने और बीजेपी से साठगांठ करने के आरोप में रामगोपाल को रविवार को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। शिवपाल यादव ने उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने और मुलायम के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

[adrotate banner="2"]