मुलायम के बर्थडे को तालिबान कर रहा है फंड’

0
117

Mulayamनई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्मदिन 22 नवंबर को शाही अंदाज में मनाया जाएगा। सपा मुखिया के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारियां की गईं हैं। मुलायम सिंह अपने जन्मदिन पर 75 फुट लंबा केक काटेंगे। इसके साथ ही जन्मदिन पर मुलायम सिंह लंदन से मंगवाई गई बग्घी की सवारी भी करेंगे।

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा मुखिया के जन्मदिन का जश्न 21 नवंबर की आधी रात से शुरू होगा। मुलायम सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 22 नवंबर को दोपहर में रामपुर पहुचेंगे। जहां लंदन से मंगवाई गई विक्टोरिया बग्घी पर सवार होकर मुलायम सिंह रामपुर में गुजरेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री मो. आजम खां मौजूद रहेंगे।

मुलायम सिंह के शाही जन्मदिन पर होने वाले खर्चे पर जब यूपी सरकार के नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने पूछा गया तो आजम ने मजाकिया लहजे में कहा कि मुलायम के जन्मदिन पर होने वाले खर्चे को तालिबान जैसे आतंकी संगठन फंड कर रहे हैं।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]