मुलायम का सन्देश लेकर नरेंद्र सिंह से मिले सतीश दीक्षित, सचिन ने परचा नहीं लिया वापस

0
130

NARENDRA-SINGHफर्रुखाबाद: मंत्री नरेंद्र सिंह यादव को मनाने की आखिरी कोशिश भी परचा वापसी के अंतिम दिन नाकाम हो गई| समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का सन्देश लेकर मंत्री सतीश दीक्षित नरेंद्र सिंह को मनाने के लिए उनसे मिले| दोनों के बीच क्या बात हुई इस बात का खुलासा तो सतीश दीक्षित ने नहीं किया मगर अंदाजा तो लगाया जा ही सकता है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
सचिन यादव का परचा वापस न होना क्या क्या संकेत दे सकता है इसकी परते आने वाले चुनावी वक़्त में खुलेगी| परचा वापसी का अंतिम समय निकल जाने के बाद सचिन यादव का मैदान में बने रहना संकेत है कि सतीश दीक्षित बैरंग लौटे है या फिर कोई नयी रणनीति है जिसमे मुलायम का पैगाम लेकर नरेंद्र सिंह यादव के सबसे करीबी सतीश दीक्षित को उनके पास भेजा गया है| ये रणनीति भी बहुत समय तक गोनिया नहीं रहने वाली है| चुनावी संकेतो में ये मुद्दा भी बन सकता है कि कौन किसके साथ है|

[adrotate banner="2"]