मुफ्त राशन वितरण में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर

0
131

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह सरकारी राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया| उन्होंने साफ कहा कि यदि घटतौली मिली तो मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
बुधवार को प्रदेश सरकार के आदेश पर जिले में राशन दुकानों पर मुफ्त राशन वितरण किया गया| जिसका जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने राशन दुकानों का निरीक्षण किया| अन्त्योदय,श्रमिक एवं जाब कार्ड धारकों को प्राथमिकता के अनुसार राशन वितरण किया जाये| राशन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया होना चाहिए| जिलाधिकारी ने साफ कहा कि खाद्यान वितरण में गडबडी मिली तो एफआईआर दर्ज होगी| जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

जिलाधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने सरकारी राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण कर लिया राशन वितरण का लिया जायजा।

अन्त्योदय,श्रमिक एवं जाब कार्ड धारकों को प्राथमिकता के अनुसार किया जाए खाद्यान वितरण। राशन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का किया गया पूर्णत: पालन।

खाद्यान वितरण में पाई गई अनियमितता तो सीधे होगी एफआईआर की कार्यवाही। कोविड — 19 के दौरान कोई भी गरीब व्यक्ति/परिवार राशन से वंचित न रहे इसका रखा जाए विशेष ध्यान।

जिला पूर्ति अधिकारी भी रहे उपस्थित।

[adrotate banner="2"]