‘मुन्नी बदनाम’ ‘कुमार सेक्स’ ‘येड़ा भाई’ ‘इंजेक्शन कुमार’ और ‘हिटलर’ भी डाल रहे वोट

Hitlerफर्रुखाबाद: सुनने में भले ही हैरानी भरा हो लेकिन सच्चाई यही है कि देश की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम भरे पड़े हैं। यहां राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी या फिर अरविंद केजरीवाल एक नहीं बल्कि कई-कई हैं। इसमें ‘मुन्नी बदनाम मुन्नी’ येड़ा सुवर्णलता’ कार्ल मार्क्स, टैबलेट ‘कुमार सेक्स’ भी है|

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ये पूरी मतदाता सूची देखी जा सकती है। इसमें 302 वोटर ऐसे हैं जिनका नाम है राहुल गांधी। यही नहीं नरेंद्र मोदी इस मामले में भी राहुल पर बहुत भारी पड़ रहे हैं और मतदाता सूची में उनका नाम 1342 बार आता है, यानी 1342 वोटरों का नाम नरेंद्र मोदी है।

बात अगर अरविंद केजरीवाल की करें तो 5 अरविंद केजरीवाल भी आयोग की लिस्ट की शोभा बढ़ा रहे हैं। यहां तक कि 588 लोगों को नाम कांग्रेस है, 9 ऐसे भी हैं जिनका नाम है कम्युनिस्ट।
Badnaam
हिटलर भले ही इतिहास के बदनाम पन्नों में खो गया हो लेकिन मतदाता सूची में 1470 लोगों का नाम हिटलर दर्ज है। सबसे ज्यादा बार अगर किसी राजनेता का नाम इस सूची में आया है तो वो हैं सोनिया गांधी। देश में 2133 महिला वोटरों के नाम सोनिया गांधी के रूप में दर्ज हैं।

सबसे मजेदार नाम झारखंड से है और वो नाम है कुमार सेक्स का। अब ये स्पेलिंग की गलती है या वास्तव में कोई वोटर इसी नाम का है ये तो चुनाव आयोग ही जाने। वैसे इस सूची में और इंजेक्शन कुमार भी हैं।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]