मुनीम की हत्या में प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति पर मुकदमा दर्ज

0
103

kaushl kisorफर्रुखाबाद : बीते शनिवार की रात बसपा नेता महेंद्र कटियार के मुनीम कौशल किशोर कटियार निवासी मोहल्ला नेकपुर कलां खेरेपुर फतेहगढ़ की हत्या किये जाने के मामले में पुलिस में मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति श्याम सिंह शाक्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शूरू कर दी| लेकिन अभी वह पुलिस के हत्थे नही चढ़ा| दबिश में आरोपी के घर से दोनाली देशी बंदूक मिली।

[adrotate banner="3"]

जहानगंज के गांव वर्ना खुर्द की प्रधान रामबेटी के हिस्ट्रीशीटर पति श्याम सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर श्याम सिंह यादव के नाम से कई आपराधिक मामले दर्ज है| जिसमे 1985 में थाना जहानगंज में चोरी,1975 में जानलेवा हमला,शहर कोतवाली में 1976 में हत्या, 1988 में बलवा व 1992 में बलवा, हत्या व जान लेवा हमला का मुकदमा दर्ज हुआ। सभी मामलों में उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। एक अगस्त 1995 में उसके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गई, लेकिन वह अब तक पुलिस की निगाह में नहीं आया।

क्षेत्राधिकारी नगर योगेश कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर श्याम सिंह यादव की तलाश में उसके गांव में छापा मारा गया। वहां घर में कोई नहीं मिला

[adrotate banner="2"]