मुठभेड़ के दौरान कन्नौज पुलिस ने नशरतपुर डकैती में पांच को दबोचा

0
182

sp dinesh kuamar pi2फर्रुखाबाद: बीते 3 अगस्त की रात कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नसरतपुर निवासी रामोतार यादव पुत्र फूलन प्रसाद यादव व अब्बास के घर पड़ी डकैती सहित कन्नौज जनपद की पुलिस ने कई जिलो में हुई घटनाओ का खुलासा किया है| आठ अपराधी अभी फरार है|जबकि पांच को गिरफ्तार किया गया है|  आईजी जकी अहमद ने सभी की पीठ ठोकी है|

[adrotate banner="3"]

कन्नौज के पुलिस कप्तान दिनेश कुमार पी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली की घुमन्तू जाति के लोग पुलिस लाइन से चौधरियापुर की तरफ सर्किट हाउस के पास डकैती की योजना बना रहे है| जिस पर कन्नौज के स्वाट टीम प्रभारी तारिक खान और सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने पुलिस टीम के साथ बदमाशो की घेराबंदी कर दी|

जिस पर बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी | पुलिस ने जबाबी फायरिंग कर आरोपी पप्पू उर्फ़ कलीम पुत्र निजामुद्दीन, आमिर पुत्र पत्तपू सुभाष नगर सिढपूरा कासगंज, सलमान उर्फ़ जाबिद उर्फ़ भूरा पुत्र जाकिर हुसैन व नाजिम उर्फ़ नाजिद पुत्र हामिद सिरोली थाना सिरोली बरेली, राशिद उर्फ़ फारुक पुत्र अलियार खां निवासी वार्ड नंबर 6 बिलई खेडा थाना जहानगंज पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया है| उनके पास से तीन तमंचे, पांच कारतूस एक खोखा कारतूस के साथ ही साथ 5 सोने की जंजीर, तीन चांदी की पाजेब, 5 सोने की अंगूठी, 1 बरगदनी, 1 जोड़ी सोने की वाली, एक सोने की लौंग, आदि सामान बरामद किया है| आरोपियों ने कमालगंज थाना क्षेत्र के नसरथपुर में हुई डकैती की घटना को करना भी कबूला है| कन्नौज के पुलिस कप्तान दिनेश कुमार पी ने बताया कि आरोपी पर कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा, मैनपुरी सहित अन्य कई जगहों का अपराधिक इतिहास है| आरोपी अंतरजनपदीय गिरोह चलाते है|

[adrotate banner="2"]