मुजफ्फर के घर पर जुटे बसपाइयों ने बनाई सलमा के लिये रणनीति

0
153

फर्रुखाबाद: पूर्व सभासद रफी अंसारी की मां को नखास कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक करने के बाद जरदोजी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुजफ्फर रहमानी के घर पर बसपा नेताओं का जमाबडा लगा। अब जहां सियासी लोगों की महफ़िल में जोड़-तोड़ की बात न हो ऐसा कैसे संभव है।

[adrotate banner="3"]

बसपा शासन में मुजफ्फर के इन बसपा नेताओं से नजदीकी रिश्ता रहा है। इसी के चलते पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, विधानसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार रहे उमर खां, युनुस अंसारी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के सम्बंध में लम्बी मंत्रणा की। विदित है कि दो दिन पूर्व अध्यक्ष पद हेतु सपा व कांग्रेस की संयुक्त प्रत्याशी सलमा बेगम के आवास पर राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव के सामने मुजफ्फर रहमानी वहां मौजूद रहे थे, व सलमा को जिताने की हर संभव कोशिश करने का वादा किया था। इससे समझा जा रहा है कि बैठक के दौरान बसपाइयों के साथ सलमा के पक्ष में माहौल बनाने पर विचार किया गया। कुछ भी हो फिलहाल सलमा कैंप में इसकों लेकर उत्साह है।

[adrotate banner="2"]