मुजफ्फरनगर दंगा: पुलिसवालों के तबादले पर आजम को नोटिस

0
123

Azam Khanमुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दंगों का भूत आजम खान का पीछा नहीं छोड़ रहा है। पहले एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर फजीहत हुई और अब दंगों को लेकर ट्रांसफर किए गए पुलिसकर्मी उनके खिलाफ हाईकोर्ट चले गए हैं। पुलिसवालों का कहना है कि ये ट्रांसफर आजम खान के दबाव में किए गए हैं।

[adrotate banner="3"]

पुलिसकर्मियों की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। उनसे एक हफ्ते में अपना जवाब दाखिल करने के कहा गया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
दरअसल ट्रांसफर हुए 7 सिपाहियों ने याचिका दाखिल कर कहा था कि उनका तबादला आजम खान के दबाब में हुआ है। जिसके बाद आज हाई कोर्ट ने इन सिपाहियों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी। अब तक जितने ट्रांसफर हुए उनका रिकार्ड़ तलब किया, इस मामले की अगली 10 अक्टूबर को होगी।

[adrotate banner="2"]