मुख्य मार्ग पर रोडवेज बस खराब होने से रहा घंटों जाम, यात्रियों का हंगामा

0
137

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के भोलेपुर के पास आगरा डिपो की बस खराब हो जाने से मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा। मुख्य मार्ग जाम होने से यात्री तेज धूप में जाम में फंसे रहे।

[adrotate banner="3"]

आज दोपहर बाद फर्रुखाबाद से आगरा जा रही आगरा डिपो की बस संख्या यूपी 80 ए वाई 9634 अचानक भोलेपुर व नेकपुर ओवर ब्रिज के बीच में खराब हो गयी। जिससे दोनो तरफ काफी लम्बा जाम लग गया।

खराब बस से यात्री उतरकर नीचे आ गये और परिचालक के पैसे वापसी की बात करने लगे। पैसे वापसी पर परिचालक ने कहा कि गाड़ी अभी कुछ देर में सुधर जायेगी। पैसे वापस नहीं करेंगे। जिस पर यात्री रोड पर ही हो हल्ला मचाने लगे। मामला ज्यादा बढ़ता देख परिचालक ने सभी यात्रियों के रुपये वापस कर दिये।

बस खराब होने से महिलायें छोटे-छोटे बच्चों के साथ घंटों धूप में खड़ी रहीं। काफी समय बाद पहुंचे यातायात पुलिस के सिपाहियों ने किसी तरह से जाम खुलवा पाया।

[adrotate banner="2"]