कांग्रेसियों ने बसें चलाये जाने की मांग की
[adrotate banner="3"]
फर्रुखाबाद: कांग्रेसी नेताओं ने ज्ञापन देकर लम्बे प्रमुख मार्गों पर बंद की गयी बसों को चलाये जाने की मांग की है| सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि वसीमुज्जमा खां, नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला आदि ने परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक संजीव यादव को ज्ञापन देकर यात्रियों की परेशानी को दूर किये जाने की गुहार लगाई|
एआरएम श्री यादव से लखनऊ, इलाहाबाद, राय बरेली, आजमगढ़, लखीमपुर, जैसे प्रमुख मार्ग पर बंद की गयी बसों को पुनः चलवाए जाने की मांग करते हुए सुझाव दिया गया कि बिहार व पटना जाने वाली बसों को खिमसेपुर, सलेमपुर, भट्कुर्री, सिकंदरपुर मार्ग से चलाया जाए| बसों को न चलाये जाने पे एक माह बाद धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गयी|
[adrotate banner="2"]


