मुख्यमंत्री के सम्भावित दौरे को लेकर हैलीपैड पर काम जारी, एस डी एम ने लिया जायजा

0
75

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : जनपद में एक शादी समारोह में भाग लेने के दौरान ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा बीते चार दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। कायमगंज के चिलौली में मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर उतरने के लिए हैलीपैड भी तैयार किया जा रहा है। पीडब्लूडी विभाग द्वारा बनाये जा रहे इस हैलीपैड का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। समारोह स्थल से हैलीपैड तक बैरीकेटिंग की भी व्यवस्था की गयी है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सम्भावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चिलौली पठान निवासी सलमान खां निवासी के निवास पर आने वाले हैं। जिसको लेकर शमसाबाद,कायमगंज ब्लाकों के कर्मचारी एवं सभी नगरपालिकाओं के कर्मचारी सफाई एवं अन्य व्यवस्था में जुट गये हैं। बिजली विभाग बिजली को दुरस्त करने में जुटा है। पीडब्लूडी के अभियन्ता अजय यादव चिलौली पठान में हैलीपेड की व्यवस्था करा रहे है. शनिवार को उपजिलाधिकारी ने कई बार हैलीपेड एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया.

[adrotate banner="2"]