मुकेश राजपूत ने गाँवों में व्यापक जनसम्पर्क कर कमल खिलाया

0
157

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने पैथान मण्डल के गाँवों में व्यापक जनसम्पर्क कर कमल खिलाया। देश में मोदी सरकार बनने पर गुजरात माडल पर विकास के साथ-साथ किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है, अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार को लोग आज भी याद करते हैं।
Mukesh rajput
भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदान कराने में जुटना है। उन्होंने कहा कि युवाओं की पहली पसन्द नरेन्द्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। नरेन्द्र मोदी ही देश के युवाओं की बेरोजगारी दूर कर सकते हैं। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गाँवों का सघन जनसम्पर्क किया। अलीगंज क्षेत्र में सन्देश राजपूत, प्रभाकर राजपूत सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता साथ रहे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
कायमगंज विधानसभा प्रभारी अमरसिंह खटिक, संयोजक डा० वी० के० गंगवार, सामाजिक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष वर्मा, गौरव गंगवार आदि लोगो ने कायमगंज विधानसभा के गाँव अमलैया आशानन्द, असगरपुर, कलुआपुर, हजियाँपुर, खुड़ना वैध, कुइयाँ धीर आदि गाँवों में जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के लिए वोट माँगे। इस दौरान डा० वी० के० गंगवार ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार पटेल के कदमो पर चलते हुए देश की अखण्डता को अक्षुण बनाने का वीणा उठाया है।

[adrotate banner="2"]