मुकेश राजपूत को बहुत लोग नहीं जानते- प्रदेश सह प्रभारी (भाजपा)

0
179

Satendra Kushwaha BJPफर्रुखाबाद: भाजपा के उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सतेन्द्र कुशवाहा फर्रुखाबाद में चुनाव का सर्वे करने पहुचे| क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि गाव गाव मोदी की लहर है| देश में भी मोदी की लहर है| मगर भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को बहुत से लोग नहीं जानते|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
भाजपा में अंतर्कलह के सवालो से बचते रहे सतेन्द्र कुशवाहा| सुशील शाक्य की टिकट कटने के बाद मंच पर शाक्य नेताओ के विरोध करने के एलान के बाद उन्हें मनाया नहीं गया इस सवाल पर सतेन्द्र ने पार्टी का पक्ष लेते हुए बताया कि सभी मना लिए गए है बस मीडिया के सामने पेश नहीं किये गए है| उन्होंने कहा देश में मोदी की सरकार बनेगी|
[bannergarden id=”11″]
भाजपा ने जनपद का माहौल परखने के लिए सतेन्द्र कुशवाहा को भेजा था| सतेन्द्र कुशवाहा बिहार में विधान परिषद् सदस्य भी है| उनके साथ उनके सहयोगी रत्नेश मौर्य भी आये है| पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, विमल कटियार और मीडिया प्रभारी दिलीप भरद्वाज मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]