मुकेश का सियासी लैटर बम लेकर आ रहे है भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष

0
102

Letter Bombफर्रुखाबाद: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा करने के बाद जनपद में संगठन की समीक्षा और बैठके लेने फर्रुखाबाद से आ रहे है| शनिवार को कई मसले हल होंगे तो कई नए खड़े होने की सम्भावना है| भाजपा में गुटवाजी सार्वजानिक रूप से चरम पर दिखाई देने वाली है| जे एन आई को फ़ोन पर बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि उन्हॊने ओरिजिनल चिट्ठी देखी पढ़ी है| बल्क्रिशन का यह भी कहना है कि ये भाजपा का अंदरूनी मामला है चार बर्तन होंगे तो खटपट तो होगी ही| फर्रुखाबाद पहुच कर दोनों पक्षों से मिलकर जाँच पड़ताल के बाद ही फैसला किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
जे एन आई पर चिट्टी सार्वजनिक होने के बाद अब ये हर मीडिया के पास पहुच गयी है| गाँव देहात में भी मोबाइल पर जे एन आई की वेबसाइट खोल भाजपा के कई कार्यकर्ताओ ने इसे अपने अपने मोबाइल में सेव कर लिया है| मंडल अध्यक्षों ने तो बाकायदा इसके प्रिंट आउट भी फाइल में लगा लिए है| लिखने वाले अखबारों में भले ही फर्जी बता रहे हो मगर इस चिट्ठी को लिखने वाले की लिखावट कई मीडिया को लिखी पुरानी प्रेस रिलीज़ और सरकारी पत्र व्यवहार में लिखी गयी चिट्ठियो से मेल खा रही है| अब बाकी क्षेत्रीय अध्यक्ष की जाँच पड़ताल के बाद साफ़ हो जायेगा|

वैसे फर्रुखाबाद में भाजपा में टिकेट को लेकर खूब घमासान मचा हुआ है| पार्टी शार्टी तो होती ही रहती है| अपने अपने सम्बन्धो वाले नेताओ को फर्रुखाबाद बुलाकर भीड़ दिखाने का भी सिलसिला शुरू होने वाला है| खबर है कि जल्द ही एक मेडिकल कैंप लगेगा जिसमे राजनाथ के पुत्र पंकज सिंह का कार्यक्रम लग रहा है| एक टिकेट मांगने वाले नेताजी को जब भी फोन करो तो जहाँ मोदी की लोकेशन होती है वहीँ अपनी बताते है| अब चुनाव है तो ये सब तो चलेगा ही मगर इस बीच खबर संतोष भारतीय की भी चर्चा में है| जे एन आई पर खबर छपने के बाद कई फोन दिल्ली के जन मोर्चा दफ्तर में खटक चुके है|

[adrotate banner="2"]