मुकदमे की रंजिश में हलवाई को कार से कुचलने का प्रयास

0
117

फर्रुखाबाद: मुकदमें की रंजिश में हलवाई को कार से कुचलने का प्रयास किया गया| जब वह बच गया तो उसे लोहे की राड से जमकर पीट आरोपी फरार हो गया| पुलिस नें मामले में मुकदमा दर्ज कर कार सबार की तलाश तेज कर दी है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम महरूपुर सहजू निवासी इंद्र नारायण पुत्र जगदीश चन्द्र पाल ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि बीते 16 फरवरी को वह जिला जेल के निकट अपनी मिठाई की दुकान बंद कर घर जा रहा था| रेलवे क्रासिंग जिला जेल पर वह वाहन के इंतजार में खड़ा था| उसी समय कार से नन्द किशोर उर्फ़ नन्दू पाल पुत्र द्वारिका आ गया उसने कार उसे कुचलने के लिए चढ़ा दी लेंकिन वह बच गया| जिसके बाद नन्दू ने लोहे की राड से उसके ऊपर हमला बोल दिया जिससे उसके काफी चोट आयी| पुलिस नें उसका मेडिकल कराया|
इंद्र नारायण ने बताया कि उसकी बहन नेमा देवी के साथ बहन के पति महेंद्र सिंह से मुकदमा चल रहा है| जिसकी खुन्नस में नन्दू नें यह किया है|
पुलिस नें मामले में धारा 307, 323 व 506 के तहत नन्दू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच दरोगा अभय सिंह को दी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]