मीडिया पर हमला फर्जी, सब मिली जुली साजिश: शहर कांग्रेस

0
104

फर्रुखाबाद: जाकिर हुसैन ट्रस्ट के घोटाले का मामला दिनों दिन गर्माता जा रहा है। जिसको लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। सलमान खुर्शीद के पैत्रक गांव पितौरा में जांच करने गये मीडियाकर्मियों पर हमले की बात को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बिफर गये। उन्होंने कहा कि मीडिया पर हमला फर्जी है। सब मिली जुली शाजिश है। जिसको लेकर अन्य विपक्षी पार्टियों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष की बात और मीडियाकर्मियों पर हमले की कड़ी निंदा की है।

[adrotate banner="3"]

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला उर्फ पुन्नी ने कहा कि मीडिया व इण्डिया अगेंस्ट करप्शन पर हमले की बात मिली जुली शाजिश है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पितौरा गये फर्रुखाबाद व दिल्ली के मीडिया को ही फर्जी करार दे दिया। उन्होंने कहा कि यह सब इण्डिया अगेंस्ट करप्शन व मीडिया की मिलीजुली शाजिश है।

पुन्नी शुक्ला के वयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष एडवोकेट दीपक द्विवेदी ने कहा कि मीडिया पर हमला निंदनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला कांग्रेस जैसी सरकार के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब देश का कानून मंत्री केजरीवाल जैसे समाजसेवी व्यक्ति पर फर्रुखाबाद से वापस न जाने की चेतावनी देंगे तो इसका असर उनके सहगिर्दों पर भी आयेगा और उनके हौसले बुलंद भी होंगे। जिसका पहला चरण आपके सामने है। सलमान को वयान दिये अभी 24 घंटे भी नहीं बीते होंगे कि इसका नतीजा आपके सामने है। दीपक द्विवेदी ने कहा कि हिन्दू जागरण मंच मीडिया व इण्डिया अगेंस्ट करप्शन पर हुए हमले की घोर निंदा करता है।

वहीं बसपा जिलाध्यक्ष अजय भारती ने कहा कि एक तो कानून मंत्री व उनकी पत्नी ने ट्रस्ट के माध्यम से विकलांगों का हक मार दिया। वहीं मीडिया के सवालों का जबाव भी ठीक से नहीं दिया जा रहा है। जिसकी खिसियाहट कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी इस तरह की घटना की घोर आलोचना करती है। यह बिलकुल भी उचित नहीं है। सलमान अगर दूध के धुले हैं तो वह ठोस सबूत पेश क्यों नहीं कर पा रहे।

व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि व्यापार मण्डल मीडियाकर्मियों व इण्डिया अगेंस्ट करप्शन पर हमले की घोर आलोचना करता है। इस तरह की हरकत जिसने भी की है वह बहुत ही शर्मसार कर देने वाली बात है। उस पर प्रशासन को जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस अब हिंशा की राजनीति कर रही है। प्रजातांत्रिक देश में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने और सुनने का अधिकार है। मीडिया पर हमला लोकतंत्र व प्रजातंत्र पर हमला है। उन्होंने इण्डिया अगेंस्ट करप्शन को हिदायत दी कि वह हर व्यक्ति पर उंगली उठाना छोड़ दे।

[adrotate banner="2"]