मीडिया कर रहा केवल मोदी की रैलियां कवर: कांग्रेस

0
92

Shakeel Modiनई दिल्ली। भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैली में जुट रही भीड़ को कांग्रेस ने मीडिया का खेल बताया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मीडिया केवल नरेंद्र मोदी को ही हाईलाइट कर रहा है और कांग्रेस की रैलियों को कवर नहीं कर रहा है। कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने भाजपा के उन आरोपों का भी खंडन किया है जिसमें आरोप लगाया गया था कि मोदी की बढ़ते रुतबे को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में रैली करने से मना कर दिया है।

[adrotate banner="3"]

शकील अहमद ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उत्तरांचल के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी रैली के जरिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनका कहना था कि इन सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य में गुजरात से ज्यादा काम किया है। साथ ही उन्होंने मीडिया पर यह तोहमत भी लगाई कि मीडिया ने इन राज्यों को गुजरात से पीछे रखते हुए सिर्फ मोदी को तवज्जो दी है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
अहमद का कहना था कि प्रधानमंत्री की एक रैली को सिर्फ इसलिए रद करना पड़ा क्योंकि उस दिन जापान के राजा भारत आ रहे थे। इसके लिए दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया है और रैलियों को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जो कर ले दिल्ली में किसी भी सूरत से जीत नहीं पाएगी।

[adrotate banner="2"]