मीडिया कर्मियों के समर्थन में सड़क पर उतरे संगठन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते 28 मई को लोहिया अस्पताल में मीडिया कर्मी व उसकी माँ के साथ मारपीट की घटना के बाद 13 मीडिया कर्मियों के खिलाफ दर्ज किये गये फर्जी मुकदमें को लेकर सामाजिक संगठन सड़क पर आ गये है| उन्होंने जुलूस निकाल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा और पूरे मामले में निष्पक्ष जाँच की मांग की|
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी व जिला महासचिव मंदीप यादव ने घटना की कड़ी निंदा की| उन्होंने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होता है| लेकिन लोहिया अस्पताल के चिकित्सकों की कार्य शैली अमानवीय है| बीते दिनों मीडिया कर्मियों के साथ घटी घटना अत्यंत निंदनीय है| लगातार घटित हो रही घटनाओं से यह साफ है कि सदैव तीमारदार या मरीज ही दोषी नही होता| चिकित्सक की कार्यशैली भी ठीक होनी चाहिए| जिला प्रशासन की नाकामी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होती जा रही है| उन्होंने फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लेने के लिये शासन व प्रशासन गम्भीर हो|
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने भी मामले की कड़ी निंदा की है| जिसमे संगठन के प्रदेश सहमंत्री अभिषेक वाथम के नेतृत्व में पदाधिकारी डीएम से मिले और उन्हें ज्ञापन सौपा| जिला संयोजक आकाश वाजपेयी, रोहित शर्मा, अर्पित दुबे, शिवम कुशवाह, कृष्ण मुरारी राजपूत, दिलीप सोमबंशी आदि रहे| वही बीजेपी युवा मोर्चा के बढ़पुर प्रभारी शिवम दुबे व मंडल प्रभारी गुंजन अग्निहोत्री के नेतृत्व में पदाधिकारी जिलाधिकारी मोनिका रानी से मिले और उन्हें ज्ञापन सौपा| युवा मोर्चा ने भी निष्पक्ष जाँच की मांग की है|
युवा मोर्चा ने कहा की बीते दिनों कुछ समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक मीडिया में अस्पताल में लाखों का दवाई घोटाला उजागर किया गया था| इसी की खुन्नस में चिकित्सकों ने यह किया| चिकित्सक व जिला प्रशासन नितिओं को पलीता लगाने में लगा है| इस दौरान मीडिया प्रभारी आदित्य वाथम, रोहित कटियार, सुमित कटियार,अंशु दुबे,रानू दीक्षित, सुशील,उदय सिंह, आदि रहे|
वही नंदी संकल्प सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी भी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| पहले उन्होंने बाइक रैली निकाली और उसके बाद रैली निकालते हुये डीएम कार्यालय आये| जंहा उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा निष्पक्ष जाँच की मांग की| विक्रांत अवस्थी ने जिलाधिकारी से कहा कि लोहिया अस्पताल की अनिमिताओं के खिलाफ कोई भी आवाज उठाता है फिर चाहे वह नेता हो, जनता हो या आम आदमी उसके साथ यही होता है| सौरभ दीक्षित, पवन मिश्रा,मनोज गौड़, अतुल शाक्य,बंटी शाक्य, रक्षपाल सिंह, कुलदीप,कृपा शंकर आदि रहे|
जिलाध्यक्ष हिन्दू महासभा विमलेश मिश्रा ने भी अपने समर्थकों के साथ पंहुचे| और डीएम को ज्ञापन सौपा | इस दौरान सौरभ मिश्रा जिला महामंत्री, हिमांशु गुप्ता, सौरभ दीक्षित, सनी शुक्ला आदि रहे|