मिस्त्री के घर से लाखों के जेबर व नगदी चोरी

0
93

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के कर्नलगंज चौकी के अन्तर्गत भोलेपुर निवासी टावर मिस्त्री के घर चोरों ने बीती रात लाखों रुपये के जेबर व नगदी उड़ा दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

भोलेपुर निवासी टावर मिस्त्री अजय भोलेपुर के सुरेश कटियार के मकान में काफी दिनों से किराये पर रह रहा है। अजय वर्तमान में टावर रिपेयरिंग का काम करता है। बीते दिन अजय की मां धनदेवी अपने गांव चली गयीं थीं और अजय टावर ठीक करने के चक्कर में घर से ताला डालकर निकल गया। प्रातः जब अजय कमरे पर पहुंचा तो मुख्य द्वार का ताला टूटा था। अंदर गया तो कमरे के अलावा अलमारी का भी ताला टूट गया था। जांच पड़ताल करने पर अजय ने पुलिस में सूचना दी। मिस्त्री अजय ने बताया कि चोरों ने उसके घर में रखे 23 हजार रुपये, दो अंगूठी, तीन जोड़ी तोड़िया उड़ा दिये। मामले की जानकारी कर्नलगंज चौकी में दी गयी।

[adrotate banner="2"]