मिशन 2014 को सफल बनाने में जुटे पंतंजलि योग समिति कार्यकर्ता

0
100

फर्रुखाबाद: पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान की संयुक्त बैठक योग भवन फतेहगढ़ में हुई। बैठक में बाबा के मिशन 2014 को सफल बनाने हेतु योग को केन्द्र में रखकर प्रखण्ड बार समितियां गठन करने पर बल दिया गया।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रामदेव पाण्डेय ने कहा कि प्रखण्ड प्रभारियों को 17 नवम्बर से एक सप्ताह के प्रशिक्षण हेतु हरिद्धार भेजने तथा ग्राम समितियों व बार्ड समितियों के गठन करने को कहा। अब तक की प्रगति से सीपी सिंह ने असंतोष व्यक्त किया। पुरुष व महिला कार्यकर्ताओं को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में समितियां गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

जिलाध्यक्ष दिवाकरनंद दुबे ने कहा कि योग को केन्द्र में रखकर ग्राम एवं बार्ड समितियों को गठित कर बाबा के मिशन 2014 को सफल बनाना है। आर डी पाण्डेय एवं सीपी सिंह ने कहा कि समितियों के गठन में हर जाति, धर्म, वर्ग, सम्प्रदाय के लोगों को शामिल किया जाये।

राकेश द्विवेदी, नंदकिशोर शुक्ल, ए के सक्सेना, स्नेहलता, कल्पना, गंगा राम, वीरेन्द्र कुमार, चित्रा अग्निहोत्री, रमा, चन्द्र प्रकाश, प्रकाश चन्द्र, नाहर सिंह, सोनपाल, ओमवीर सिंह, नेपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]