मिशन 2014: आमने सामने होंगे मोदी- मुलायम

0
106

MODI MULAYAMनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आज दो दिग्गजों के बीच सियासी घमासान होगा। आज एक साथ दो बड़ी पार्टियों के नेताओं की विशाल रैली होने वाली हैं। बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज गोरखपुर में शंखनाद रैली करेंगे। तो वाराणसी में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह रैली को संबोधित करेंगे।

[adrotate banner="3"]

बीजेपी इसे यूपी में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी रैली बता रही है। जिसमें 5 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान जताया जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि मोदी की रैली का सीधा प्रसारण 37 देशों में किया जाएगा।

[bannergarden id=”8″]
वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की आज वाराणसी में रैली है। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रैली को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी का दावा है कि मुलायम की रैली मोदी की रैली से बड़ी भीड़ जुटेगी।
[bannergarden id=”11″]
समाजवादी पार्टी का आरोप है कि मोदी की रैलियों में पैसे देकर भीड़ जुटाई जाती है। जवाब में बीजेपी का कहना है कि मुलायम की रैलियों में सरकारी अफसर और कर्मचारियों पर भीड़ जुटाने का जिम्मा होता है। बीजेपी का कहना है समाजवादी पार्टी के मुखिया सूबे में मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं। इसीलिए उसी दिन रैली कर रहे हैं जिस दिन सूबे में मोदी की रैली होती है।

गौरतलब है कि यह तीसरा मौका है। जब यूपी में मोदी और मुलायम की रैली एक साथ हो रही है। इसके पहले 21 नवंबर को मोदी की रैली आगरा में थी, तब समाजवादी पार्टी की रैली बरेली में थी। 23 दिसंबर को मोदी की रैली वाराणसी में थी तब समाजवादी पार्टी ने बदायूं में जनसभा का कार्यक्रम किया था। [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]