मित्र पुलिस: मासूम के साथ रेप का प्रयास,पीड़ित के परिजनों को थाने से भगाया

0
148

repफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र की पुलिस कितनी सक्रिय है और आम जनता के साथ मित्रो जैसा व्यवहार करती है यह अक्सर देखने को आता था| लेकिन जो घटना आज घटी वह उससे लोग पुलिस को जरुर कोस रहे है| मासूम पीडिता को लेकर जब माँ और उसकी नानी थाने लेकर पंहुची तो पता चला की मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और मुंशी ने उन्हें भगा दिया| थानाध्यक्ष पहले यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया की उन्हें घटना की कोई जानकारी नही है| बाद में उन्होंने घटना के विषय में जानकारी होने की बात को स्वीकार किया|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम गौटिया निवासी 6 वर्षीय मासूम अपनी माँ के साथ नानी के घर आयी थी| मासूम पीडिता की नानी ने थाने में दी तहरीर में कहा है की उसकी पुत्री और नातिन घर आये हुये थे| बीती रात गर्मी होने के चलते परिजन बाहर सो रहे थे| वही उनकी नातिन भी सो रही थी| देर रात पड़ोसी सीया राम उर्फ कल्लू का पुत्र दीपू आकर उसकी चारपाई पर लेट गया और उसके साथ छेड़छाड के साथ ही बलात्कार करने का प्रयास किया|

जब वह चीखी तो परिवार के लोग जाग गये दीपू मौके से भाग गया| घटना की सूचना लेकर पीड़ित मासूम को लेकर उसकी माँ और नानी जब थाने पंहुची तो मौके पर मौजूद मुंशी और पुलिस कर्मियों ने यह कहकर भगा दिया की तुम झूठ बोल रही हो| जिसके बाद उन्हें थाने से भगा दिया गया|

पहले थानाध्यक्ष ने भी इस सम्बन्ध में जानकारी होने से मना का दिया| लेकिन मामला मिडिया में आने के बाद उन्होंने बताया क मामला उनके संज्ञान में है| मौके पर दरोगा अशोक पाण्डेय को जाँच करने के लिये भेजा गया है|

[adrotate banner="2"]