मिठाई विक्रेता पर फायर झोंके

0
117

फर्रुखाबाद: मकान के विवाद के चलते मिठाई विक्रेता पर बाइक सबार युवको ने फायरिंग कर दी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी |

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के देवरामपुर गुमटी निवासी महेश चन्द्र ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि गंगा नगर निवासी अनुपम मिश्रा पुत्र ओम प्रकाश मिश्रा के साथ मकान का विवाद चल रहा है| इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है| इसी बात से अनुपम उससे दुश्मनी मानते है| महेश ने बताया कि वह बीते बुधवार की शाम लगभग 9 बजे अपनी मिठाई की दुकान बंद कर रहा था| उसी समय अनुपम बाइक पर अपने दो साथियों के साथ आ गये और अपनी रिवाल्बर से फायरिग कर दी | पीछे बैठे लोगो ने तमंचे से फायरिंग की|

घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| घटना के सम्बन्ध में दुकानदार ने तहरीर भी दी|प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने बताया कि फायरिग की फर्जी सूचना दी गयी थी| सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गयी थी| तब दुकानदार अपनी चारपाई पर आराम से लेटा था | जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]