मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

0
136

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मासूम बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया| बच्ची के चीखने चिल्लाने पर आरोपी भाग गया| पिता ने थाने में तहरीर दी है|
मासूम पीड़िता के पिता ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते दिन उसकी पुत्री को गाँव का ही युवक रोहित टाफी देने के बहाने से बुला ले गया| जिसके बाद उसने अपने कमरे में उसकी पुत्री के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया | जब बच्ची चीखी तो परिजन मौके पर पंहुचे| तब तक आरोपी फरार हो गया था| बच्ची नग्न अवस्था में परिजनों को मिली|

[adrotate banner="3"]

घटना की सूचना शनिवार को पिता ने पुलिस को दी| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| दरोगा केके गौतम ने बताया की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है |

[adrotate banner="2"]