मासूम संग मदरसे में प्रबंधक पुत्र ने किया दुष्कर्म

0
120

आजमगढ़:कैफी आजमी की धरती आजमगढ़ में आज एक मदरसा को उसके प्रबंधक के पुत्र ने नापाक कर दिया। मदरसा प्रबंधक के पुत्र में मरदसा में पढऩे आई एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसकी सूचना पर वहां आक्रोशित लोगों ने तोडफ़ोड़ की।
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक मदरसा में दोपहर को प्रबंधक पुत्र ने मासूम बच्ची संग दुराचार किया। दुराचार की इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज मदरसे पर पहुंच कर तोडफ़ोड़ की। साथ ही उन्होंने मदरसा को बंद कराने, आरोपित की गिरफ्तारी के साथ ही कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने पीडि़त बच्ची की मां के तहरीर पर प्रबंधक के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]