मासूम छात्र की गला घोट कर हत्या,लाश सडक किनारे फेकी

0
118

ABHSHEK KAMLGANJ MAUTफर्रुखाबाद:(कमालगंज)बीती रात घर से बाहर बाबा से मिलने जा रहे मासूम छात्र को अगवा कर उसकी गला घोटकर बेहरहमी से हत्या कर दी गयी | सुबह शव सडक किनारे पड़ा मिला | तो मामले की सूचना पुलिस को दी गयी | पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है | जिसमे गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है |

[adrotate banner="3"]

CHATR KI HATYAथाना कमालगंज क्षेत्र ग्राम नरायनपुर गढि़या निवासी शिवमंगल जाटव का 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक की गला घोटकर हत्या कर दी गई। जब अभिषेक देर रात तक बापस नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की लेकिन कही उसका पता नही चला | रात करीब चार बजे ग्राम खेरे व गंगाइच के बीच सड़क पर पड़ा मिला। मौके पर भीड़ लग गयी | सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा |अभिषेक कक्षा 4 का छात्र था |
शव का पोस्टमार्टम डॉ एसपी सिंह ने किया | सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार छात्र की गला दवाकर हत्या की गयी थी |

[adrotate banner="2"]