FARRUKHABAD : लोको रोड स्थित सेन्टा पाल्स ब्राइटन एकेडमी में पर्यावरण बचाने के लिए भू एवं जल संरक्षण रैली निकाली गयी। जिसमें स्कूली छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
जिला बेसिक शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी कामिनी कौशल ने रैली का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया। जिसमें कक्षा एक से लेकर 8 तक के स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली लोको रोड से मसेनी गांव तक गयी। जगह जगह बच्चों ने लोगों को पर्यावरण बचाने, भू एवं जल संरक्षण करने के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य रोजीशन विश्वासी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अनुराग, अनीता कुमारी, ज्योती मिश्रा, अभिषेक, अभिजीत, जीत शंकर के अलावा थामस विल्सन, लाल, मजहर खान, पीटीआई शैलेन्द्र गंगवार नगर क्षेत्र व पीटीआई राजकुमार शमसाबाद ने भी हिस्सा लिया।
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]
मासूम छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का प्रण, फैलाई जागरूकता
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


