मासूम को गोली मारकर घायल करनें में दो सगे भाई गिरफ्तार

0
184

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मासूम बालक पर फायरिंग करनें के दो सगे भाईयों को पुलिस नें तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया|
विदित है कि थाना क्षेत्र के ग्राम मंझा की मढैया निवासी अरविन्द का 8 वर्षीय पुत्र अर्चित गोली लगनें से जख्मी हो गया था| भूमि विवाद के चलते मारपीट भी हुई थी| जिसमे पुलिस नें अर्चित की माँ नीलम ने निवासी आशा की मढैया ने गाँव के ही शेष राम पुत्र रामस्वरूप, हरवीर पुत्र सोबरन, सुधीर पुत्र सोबरन निवासी उदयपुर, पुष्पेंद्र प्रमोद पुत्र ब्रजपाल व विनोद पुत्र सोनपाल के खिलाफ धारा 147, 148, 149 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया| जबकि दूसरे पक्ष से भी दूसरे पक्ष से सुधीर पुत्र सोबरन निवासी उदयपुर, शेष राम पुत्र रामस्वरूप, सतीश पुत्र शेषराम, राम पुत्र रामकिशोर, रणबीर पुत्र लालाराम निवासी आशा की मढैया के खिलाफ धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था|
घटना के सम्बन्ध नें पुलिस ने फायरिंग के आरोपी हरवीर व सुधीर निवासी उदयपुर को दारोगा सुबोध यादव ने एक तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]